फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को होगा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में होने वाले आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट और आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति 5 फरवरी को दिल्ली में करेगी।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा, ‘बैठक 5 फरवरी को दिल्ली में होगी। जिसमें एशिया कप और टी-20 विश्व कप के लिए टीमें चुनी जाएंगी।’

भारतीय टीम 9 फरवरी से अपने घरेलू जमीं पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जिसके बाद यहीं पर टी-20 विश्व कप का आयोजन होगा। एशिया कप का आयोजन 24 फरवरी से छह मार्च तक किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

यह होगा टीम इंडिया का शेड्यूल

एशिया कप शुरू होने से पहले चार टीमें 19 से 22 फरवरी तक क्वालीफाइंग मैच खेलेंगी। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश से मीरपुर में भिड़ेगी जिसके बाद 27 फरवरी को वह पाकिस्तान से जबकि एक मार्च को वह श्रीलंका से खेलेगी।

तीन मार्च को भारत का सामना क्वालीफायर टीम से होगा। एशिया कप पहली बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले यह 50 ओवरों का खेला जाता था। टी-20 वर्ल्ड कप आठ मार्च से शुरू होगी। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में नागपुर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें