फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'करो या मरो' के मैच में श्रीलंका से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 13 Dec 2017 07:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में 7 विकेट की करारी शिकस्त झेलकर घाव से भरी टीम इंडिया बुधवार को मोहाली में खेले जाने वाले दूसरे मैच में हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान संभालेगी। तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया के लिए मोहाली वन-डे 'करो या मरो' की स्थिति का बन गया है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा भी दूसरा वन-डे जीतकर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाना चाहेंगे। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स को अपार सफलता दिलाने वाले रोहित शर्मा का टीम इंडिया के कप्तान के रूप में डेब्यू बेहद फीका रहा। रोहित को बतौर राष्ट्रीय कप्तान पहले मैच में ऐसी टीम से शिकस्त मिली, जो लगातार 12 वन-डे हारकर आई थी। 

बहरहाल, पहले वन-डे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और मोहाली में उसे अपनी इस खामी को दूर करना होगा। चंडीगढ़ का मौसम धर्मशाला के समान ज्यादा ठंडा नहीं होगा, लेकिन यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं। मैच में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऐसे में तेज गेंदबाज शिकार करने के लिए बेकरार रहेंगे।
विज्ञापन


एमएस धोनी को छोड़कर टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज पहले वन-डे में सुरंगा लकमल की गेंदों से पार नहीं पा सका था। रोहित शर्मा और शिकार धवन के जल्दी आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के पास

अपने आप को साबित करने का शानदार मौका था, लेकिन कोई अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। हालांकि, धोनी ने संकटमोचक बनते हुए 65 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को शर्मनाक स्कोर हार से बचा लिया। अगर धोनी का बल्ला नहीं चलता तो टीम इंडिया का वन-डे इतिहास में न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट होना लगभग तय था।

रोहित को पहले वन-डे में मिली हार से धक्का लगा है और उन्होंने इससे सबक लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया है। टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। अजिंक्य रहाणे की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है।

वहीं गेंदबाजी विभाग में टीम इंडिया की चिंता हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने पहले वन-डे में रन खर्च किए थे। पांड्या को बतौर ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका में ले जाया जा रहा है और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरुरत है।

रोहित को दूसरे वन-डे में अपने स्पिनरों से भी कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं श्रीलंका के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा। लगातार 12 वन-डे हारने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की।

श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एंजेलो मैथ्यूज ने भी अच्छी गेंदबाजी की। अब मेहमान टीम की कोशिश दूसरा वन-डे जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी।

संभावित टीमें 

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे/श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका: दनुश्का गुनाथिलाका, उपल थरंगा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज़, निरोशन डिकवेला, असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचिथ पथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय, नुवान प्रदीप।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें