फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार

Wed, 13 Dec 2017 07:26 AM IST
एजेंसी / मुंबई
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक न्याय के लिए इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रियंका को यह पुरस्कार सामाजिक मुद्दों को दिए गए उनके समर्थन के कारण दिया गया। दरअसल हाल ही में वह सीरिया की यात्रा पर गई थीं जहां पर उन्होंने रिफ्यूजी बच्चों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। उन्हें कई परोपकारी कार्यों के लिए भी जाना जाता है। 35 वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका की तरफ से इस पुरस्कार को स्वीकार करती हूं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरा एक ऐसा बच्चा है जो इतना दयालु है और उसके अंदर दया भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के तौर पर प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित थी और बरेली में प्रेम निवास का सहयोग करती थीं।

पढ़ें- बोल्डनेस के मामले में टॉप पर प्रियंका, दीपिका को इस टीवी एक्ट्रेस ने दी मात

मलाला और अन्ना हो चुके हैं सम्मानित 

मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से इससे पहले किरण बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मुर्ती, मलाला युसूफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो इधी जैसी चर्चित हस्तियां सम्मानित हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें