विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में ऐसा नाम हैं जिन्होंने अपने बल्ले के दम पर पिछले कुछ सालों में कमाल कर दिखाया है। ऐसा लगता है कि रिकॉर्ड तोड़ना उनकी फितरत बन गई है। सचिन तेंदुलकर ने जो रिकॉर्ड 25 साल के क्रिकेट करियर में बनाए विराट अपने 9 साल के में एक-एक करके उन रिकॉर्ड्स को तोड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली ने अपने नाम किया बल्लेबाजी का एक और विराट रिकॉर्ड!
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ICC
श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में विराट ने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 197 रन की साझेदारी की। इस दौरान विराट ने नाबाद 82 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। विराट दूधिया रोशनी में रनों का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
कोहली ने अपने नाम किया बल्लेबाजी का एक और विराट रिकॉर्ड!
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
इससे पहले सचिन ने फ्लड लाइट में रनों का पीछा करते खेली 107 पारियों में 43.26 की औसत और 87.83 के स्ट्राइक रेट से 4240 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 25 अर्धशतक जड़े थे।
कोहली ने अपने नाम किया बल्लेबाजी का एक और विराट रिकॉर्ड!
4 of 6
विराट एंड धवन
- फोटो : ndtv sports
लेकिन विराट ने एक बार फिर सचिन को पीछे छोड़ दिया विराट ने महज 76 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट के नाम दूधिया रोशनी में रनों का पीछा करते हुए 76 पारियों में 4268 रन हो गए हैं।
विज्ञापन
कोहली ने अपने नाम किया बल्लेबाजी का एक और विराट रिकॉर्ड!
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट ने सचिन को न केवल रनों के मामले में पीछे छोड़ा बल्कि अन्य पैमानों पर भी विराट सचिन इस मामले में सचिन से कोसों आगे है। विराट ने ये रन 72.33 की औसत और 96.19 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वहीं सचिन के 9 शतकों के मुकाबले उन्होंने 16 शतक जड़े हैं। इसमें सबसे बड़ी खासिलत यह है कि विराट ने इसके लिए 31 पारियां कम खेली हैं।
कोहली ने अपने नाम किया बल्लेबाजी का एक और विराट रिकॉर्ड!
6 of 6
विराट कोहली
- फोटो : SELF
यदि विराट इसी अंदाज से बल्लेबाजी करते रहे तो दूधिया रोशनी में खेली अगली 31 पारियों में वो सचिन के रनों से कोसों आगे निकल जाएंगे। यूं ही उन्हें क्रिकेट की दुनिया में किंग ऑफ चेज नहीं कहा जाता है ।
विराट बनाम सचिन दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी
पारी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक/अर्धशतक
सचिन 107 4240 43.26 87.83 09/25
विराट 76 4268 72.33 96.19 16/20