पर्थ में टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच 20-20 ओवरों का पहला अभ्यास मैच 74 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवरों में 6 विकेट 118 रन ही बना सकी।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन टीम ने जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवा दिए। समाचार लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से दोनों विकेट नवोदित तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने झटके।
इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो लेकिन रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट सस्ते में गंवाने के बाद कमबैक किया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उसकी ओर से दो अर्धशतक लगे। शिखर धवन (74) और विराट कोहली (74) संयुक्त रूप से टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।
गेंदबाजी में टीम इंडिया के तीन गेंदबाजों को संयुक्त रुप से दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और बरिंदर सिंह को सफलताएं मिली।
धवन और कोहली ने चौके से पूरा किया अर्धशतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना टीम इंडिया के लिए खास रहा। हालांकि ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (6) ने एक बार फिर निराश किया और सस्ते में रन आउट हो गए। रोहित के बाद शिखर धवन के साथ उपकप्तान विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने आतिशी पारी दिखाने में देर नहीं की और गेंदबाजों पर टूट पड़े।
पहले शिखर धवन ने हाथ दिखाते हुए मात्र 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपना पचासा चौके से पूरा किया। दूसरी ओर, कोहली ने भी तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने 15वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। इसी ओवर में चौके से अपनी फिफ्टी भी पूरी की। दोनों बल्लेबाजों ने 10 के करीब रनरेट से रन बनाए।
17वें ओवर में विराट कोहली (74) के रुप में टीम इंडिया के दूसरे विकेट का पतन हुआ। कोहली ने कुल 3 छक्के और 7 चौके लगाए। कुछ देर में शिखर धवन (74) के रुप में टीम को तीसरा झटका लगा। उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके लगाए। टीम को आखिरी और चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रुप में लगा। वह मात्र 2 रन ही बना सके।
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े और 14 गेंदों में 22 रन बनाए।
टीम इंडिया के लिए अपने पहले मैच में ही दिलाई दोहरी सफलता
टीम इंडिया के 193 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने बल्लेबाजी करना शुरू किया। लेकिन टीम में पहली बार शामिल हुए तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने धमाकेदार आगाज किया।
बड़े दिग्गज गेंदबाजों के बीच शुरुआती दो सफलताएं अपनी झोली में डाली। उसके बाद फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा को दो विकेट मिले। टीम इंडिया को पांचवी और छठी सफलता सफलता फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने दिलाई।