फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होने वाला है टीम इंडिया के नए कोच का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के कोच के निर्णय पर जल्द ही पर्दा उठने वाला है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने पुष्टि की कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच पर फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) से विचार-विम्रर्श के बाद सितंबर माह में लिया जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम को अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सीरीज खेलनी है। दक्षिण अफ्रीका 72 दिन के भारतीय दौरे पर चार टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगा। ठाकुर ने कहा कि नए कोच का फैसला हमने क्रिकेट सलाहकार समिति पर  छोड़ दिया है जो यह तय करेगी कि कितने लोगों की जरूरत है। समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।

ठाकुर ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी टीम के लिए पूर्णकालिक कोच बहुत जरूरी है। हमने इसपर फैसला लेने में कुछ समय लिया। संभवत: सितंबर में हम कोच को फाइनल कर लेंगे। शास्त्री पिछले कुछ महीनों से टीम के डायरेक्टर हैं और भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों की उनके बारे में अच्छी राय है। मसला यह है कि यदि हम पूर्णकालिक कोच नियुक्त करते हैं तो ढांचा क्या होगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "भारतीय टीम के साथ 10 लोग तो नहीं रह सकते। हमने क्रिकेट सलाहकार समिति पर छोड़ दिया है जो यह तय करेगी कि कितने लोगों की जरूरत है। गेंदबाजी कोच, बल्लेबाजी कोच, पूर्ण कालिक कोच या एक डायरेक्टर। वे फैसला लेकर सितंबर में बोर्ड को बताएंगे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले फैसला ले लेंगे।"
विज्ञापन

डीआरएस पर विचार बेहद जरूरी

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा‌ कि पिछले कुछ महीनों में आपने देखा होगा कि हमने कई मैच हारे और वापस आने पर हम यही कहते रहे कि मैच हार गए। अब हमें डीआरएस पर विचार करना चाहिए। सिर्फ हारने पर किसी प्रणाली पर सोचना ठीक नहीं है। हमें समग्र रूप से उसका आकलन करना होगा कि क्या यह सौ फीसदी सटीक होने के करीब है।

बीसीसीआई की अंपायर कार्यशाला भी होगी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घोषणा की है कि अंपायर और मैच रेफरी कार्यशाला का आयोजन चेन्नई और नागपुर में क्रमश: अगस्त-सितंबर में होगा। अंपायरों की कार्यशाला 24 से छह समूहों में चेन्नई में होगी।

जबकि मैच रेफरी कार्यशाला पांच सितंबर से दो समूहों में आयोजित की जाएगी। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि अंपायर कार्यशाला में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर सत्र आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट से संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को समाप्त करना चाहती है।

चेन्नई स्थित आईसीसी सेंटर में कार्यशाला के आयोजन की योजना है जिसके तहत अंपायर साइमन टाफेल के दिशानिर्देश में बायोमैकेनिकल परीक्षण के बारे में भी जागरूक होंगे। आईसीसी के पूर्व इलीट अंपायर टाफेल इस बारे में अंपायरों को गाइड करेंगे। ठाकुर ने कहा कि एस रवि के इलीट पैनल में शामिल होने से अन्य अंपायरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें