फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के दोनों कप्तानों के लिए बुरा रहा संडे, दोनों की टीम हारी

Tue, 19 Apr 2016 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली से मिली हार के बाद कप्तान कोहली
विज्ञापन
रविवार को कुछ ऐसा संयोग रहा कि धोनी और विराट कोहली की टीमों का मैच दूसरी टीमों से था, लेकिन दोनों की टीम हार गई। रविवार के दिन 2 मैच खेले गए जिसमें पहला मैच धोनी की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से था। फिर इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को अपने घर में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से भिड़ना था।
विज्ञापन


धोनी इस समय सीमित ओवरों के मुकाबले के टीम इंडिया के कप्तान हैं जबकि कोहली भारत की टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन रविवार को इन दोनों के लिए मैच भारी रहा। डेविड मिलर की टीम ने धोनी की टीम पुणे को हरा दिया तो जहीर की अगुवाई वाली टीम कोहली के चैलेंजर्स के भारी साबित हुआ।





बंगलुरू में दिल्ली डेयरडिवल्स टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (108 रन) की धुआंधार शतकीय पारी ने कप्तान विराट कोहली की पारी को छोटा साबित कर दिया। बाएं हाथ के इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 48 गेंद पर शतक लगाया। आरसीबी ने कोहली (79) और एबी डीविलियर्स (55) के दूसरे विकेट के लिए की गई 107 रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। लेकिन दिल्ली ने कॉक के शतक के दम पर यह मैच आसानी से जीत लिया।
विज्ञापन




डेयरडेविल्स टीम ने पांच गेंद शेष रहते 192 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए तीन विकेट से यह मैच जीत लिया। कॉक के अलावा करुण नायर ने भी 42 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। नायर और डिकॉक ने तीसरे विकेट के लिए 134 रन जोड़े। डेयरडेविल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि आरसीबी की दो मैचों में यह पहली हार है।
कोहली की कप्तानी में हार से पहले धोनी की टीम को भी हार मिली। राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को लगातार दूसरी बार हार मिली है। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को छह विकेट से हराकर तीसरे मैच में पहली जीत दर्ज की। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने मनन वोहरा (51) और मुरली विजय (53) के बीच पहले विकेट पर 97 रनों की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की थी लेकिन 17वें ओवर में जब स्कोर 4 विकेट पर 119 रन था तब घरेलू टीम दबाव में नजर आने लगी। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम को आठ गेंद पहले जीत दिला दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें