फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनिंग ट्रैक पर लौटने का इरादा

Sat, 22 Dec 2012 01:10 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। टीम इंडिया के इस जीत के सूत्रधार रहे भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें यकीन है कि टीम इंडिया जीत के इस रथ को आगे तक ले जाने में सफल रहेगी। टीम इंडिया वीनिंग ट्रैक पर जल्द लौटेगी और हमारा इरादा भी यही है कि हम अपना खोया आत्मविश्वास भी हासिल करें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमें पहले मुकाबले में मिली जीत से अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


बकौल युवराज, ‘टी-20 और वन-डे में हमने हमेशा इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज से पहले हम जीत के इस जज्बे को बरकरार रख पाएंगे।’ क्रिकेट के मैदान पर लंबे अर्से बाद वापसी कर रहे पंजाब के इस पुत्तर ने कहा, ‘मुझे अपने जीवन में अब आगे देखने की जरूरत है। मुझे खुशी है कि मैं अब भी देश के लिए खेल रहा हूं। मैं अब पहले से फिट हूं। एक साल पहले तक मैं अस्पताल में था लेकिन अब मैं वापिस मैदान पर हूं।’ युवी ने साथ ही भरोसा जताया कि भारत जल्द ही अपने ‘वीनिंग ट्रैक’ पर लौट पाएगा।' इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में युवराज ने तीन विकेट झटकने के साथ-साथ 38 रन बनाए थे।

बल्लेबाजी अभी भी चिंता
भले ही भारतीय टीम पिछला मुकाबला आसानी से जीतने में सफल रही लेकिन बल्लेबाजी अभी भी उसके लिए चिंता बनी हुई है। युवराज सिंह को छोड़ दें तो बाकी के बल्लेबाज एक बार फिर जूझते दिखे। खासकर ओपनर गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने यहां भी निराश किया। हालांकि सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन कुछ हद तक संतोषजनक रहा।
विज्ञापन


गेंदबाजी में सुधार की दरकार
पहले मुकाबले को देखें तो युवराज ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और महज 19 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा अशोक डिंडा और आर अश्विन ने कुछ दम दिखाया लेकिन अन्य मुख्य गेंदबाजों परविंदर अवाना दो ओवर में 29, पीयूष चावला तीन ओवर में 24 और रविंद्र जडेजा तीन ओवर में 22 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। अगर जीत की लय को बरकरार रखना है तो भारतीय टीम को गेंदबाजी के साथ ही फील्डिंग को भी मजबूत करना होगा।

लंब, हेल्स, राइट होंगे चुनौती
इंग्लैंड के बल्लेबाज माइकल लंब, एलेक्स हेल्स, ल्यूक राइट के साथ ही कप्तान इयोन मोर्गन और जोस बटलर यदि क्रीज पर टिक गए तो वह भारतीय खिलाड़ियों के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के पास टिम ब्रेस्नन, स्टुअर्ट मीकर, जेड डर्नबैच के रूप में बेहतरीन गेंदबाज हैं जो भारतीय बल्लेबाजों की विकेट उखाड़ मैच को एकतरफा बना सकते हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें