भारत, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के बीच अगले साल 28 जून से 11 जुलाई तक जमैका और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी। त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान वेस्ट इंडीज का पहला मुकाबला भारत से 28 जून को सबरीना पार्क में होगा। इसके दो दिन बाद कैरेबियाई टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा।
गत वर्ष अक्तूबर में वर्ल्ड कप टी-20 चैंपियनशिप मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। सीरीज के प्रारंभिक राउंड मैचों में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।