फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने हासिल की बहुत बड़ी उपलब्धि, एक साल में जीते 36 इंटरनेशनल मैच

Sat, 23 Dec 2017 09:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया ने शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर श्रीलंका को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 88 रन से हरा दिया। इसी के साथ रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


दरअसल, टीम इंडिया ने साल 2017 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 36 जीत दर्ज की है। वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गयी है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 है, जिसने 2003 में सर्वाधिक 38 जीत हासिल की थी।

हालांकि, टीम इंडिया अगर मुंबई में होने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को जीत भी जाती है तो उसकी जीत की संख्या 37 हो जाएगी। उसके पास ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी या इसे पीछे छोड़ने का कोई मौका नहीं है। मगर टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी ही है कि इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की गयी। आने वाले समय में टीम इंडिया नया रिकॉर्ड जरूर बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें :

2003 में ऑस्ट्रेलिया ने 47 मैच खेले, 38 जीते, 8 हारे, एक मैच ड्रॉ 

2017 में टीम इंडिया ने अब तक 52 मैच खेले, 36 जीते, 12 हारे, तीन मैच ड्रॉ, एक मैच बेनतीजा

1999 में ऑस्ट्रेलिया ने 51 मैच खेले, 35 जीते, 12 हारे, दो टाई, दो ड्रॉ

2007 में ऑस्ट्रेलिया ने 47 मैच खेले, 33 जीते, 12 हारे, दो मैच बेनतीजा

2011 में पाकिस्तान ने 47 मैच खेले, 34 जीते, 9 हारे, तीन मैच ड्रॉ, एक मैच बेनतीजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें