फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: इंग्लैंड दौरे के लिए जडेजा-सूर्यकुमार का चुना जाना तय, क्या इस बार यो-यो टेस्ट पास कर पाएंगे राहुल तेवतिया?

Thu, 19 May 2022 09:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जडेजा, सूर्यकुमार और दीपक जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) पहुंचेंगे। वहां पर तीनों का फिटनेस टेस्ट होगा। उसके बाद ही इंग्लैंड दौरे के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। तीनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम जून में 15 या 16 तारीख को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया को वहां 24 से 27 जून तक पहले लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलना है। उसके बाद एक से पांच जुलाई तक बर्मिंघम में टेस्ट मैच होगा। फिर तीन टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। इस अहम सीरीज से पहले टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी चोटिल हैं। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर मुख्य हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए खुशखबरी यह है कि जडेजा और सूर्यकुमार इंग्लैंड दौरे के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। दोनों दौरे से पहले फिट हो जाएंगे। ऐसे में दोनों का इंग्लैंड जाने के लिए टीम इंडिया में चुना जाना तय है। वहीं, दीपक चाहर को अभी बाहर ही बैठना पड़ सकता है। वो पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें दो महीनों तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रहना होगा।

जडेजा और सूर्यकुमार पर नजर
जडेजा, सूर्यकुमार और दीपक जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) पहुंचेंगे। वहां पर तीनों का फिटनेस टेस्ट होगा। उसके बाद ही इंग्लैंड दौरे के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। अगर जडेजा और सूर्यकुमार पूरी तरह फिट होते हैं तो इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे। अगर पूरी तरह फिट नहीं भी होते हैं तो दोनों को टीम के साथ भेजा जाएगा। फिर जडेजा और सूर्यकुमार इंग्लैंड में ही रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन

दीपक चाहर - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पांच मुख्य खिलाड़ी अनफिट
दीपक को पीठ में चोट लगी थी। इस कारण वो आईपीएल में भी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अपना काफी समय एनसीए में बिताया। जडेजा को पसली में चोट लगी थी। वहीं, सूर्यकुमार मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हैं। इन तीनों के अलावा अजिंक्य रहाणे हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण आईपीएल से बाहर हुए। वहीं, पृथ्वी शॉ टाइफाइड से पीड़ित होने के बाद फिट नहीं हैं।

पृथ्वी और तेवतिया यो-यो टेस्ट में हो चुके हैं फेल
पृथ्वी शॉ पिछली बार यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। इस टेस्ट में फेल होने वाले पृथ्वी इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं। वरुण चक्रवर्ती और राहुल तेवतिया भी यो-यो टेस्ट में फेल हो चुके हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद तेवतिया को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अगर यो-यो टेस्ट में इस बार गुजरात टाइटंस का यह ऑलराउंडर पास होता है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चुना जाएगा।
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
नटराजन और सुंदर भी जाएंगे एनसीए
टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने चोट के बाद वापसी की है। दोनों को फिटनेस टेस्ट के लिए आईपीएल के बाद एनसीए जाना होगा। सुंदर का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए चुना जाना मुश्किल है। वहीं, नटराजन की वापसी करीब-करीब तय है। 

टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे
बर्मिंघम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा। पिछले साल अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। कोरोनावायरस के कारण पांचवें टेस्ट को टाल दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें