फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: फाइनल के लिए तैयारी जोरों पर, भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, देखें VIDEO

Thu, 10 Jun 2021 07:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-22 जून के बीच खेला जाना है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले भारतीय टीम ने गुरुवार को साउथम्पटन के एजेस बाउल से सटे मैदान पर अपना पहला समूह अभ्यास सत्र पूरा किया। बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज पहले समूह अभ्यास में भारतीय खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं।' बता दें कि भारतीय टीम तीन जून को साउथम्पटन पहुंची थी, जहां उसे कुछ दिनों तक सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ा। डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा भारतीय टीम अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन

 


इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल और इशांत शर्मा समेत पूरी टीम जमकर अभ्यास कर रही है। भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले एक भी अभ्यास मैच नहीं रखा गया है। टीम बिना किसी अभ्यास मैच के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। ऐसे में टीम का अभ्यास सत्र बहुत महत्वपूर्ण है।

फाइनल के बाद 20 दिन का ब्रेक
इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिलेगा और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट शृंखला की तैयारी करेंगे। कोहली ने भी दो जून को रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया था कि क्या दो शृंखलाओं के बीच बड़े अंतर से टीम की तैयारियां प्रभावित होंगी। भारतीय कप्तान ने इसे टीम के लिए स्वागत योग्य ब्रेक करार दिया था और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी उनसे सहमति जताई थी।
विज्ञापन


भारतीय टीम इस प्रकार है: 
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।

स्टैंडबाई खिलाड़ी- अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अरजान नागवासवाला ...........वहीं, पूरी तरह फिट होने पर केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा को जगह मिल सकती है। हालांकि, वीडियो में केएल राहुल भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें