फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: दूसरे ODI में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, आज मिशन 'नागपुर'

Tue, 05 Mar 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
team india
हैदराबाद में कंगारुओं को धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर नागपुर वन-डे पर टिकी हैं। पिछले मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली 'विराट ब्रिगेड' का जोश सातवें आसमान पर है। इसके बावजूद कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में कुछ खास बदलावों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। आइए जानते हैं नागपुर वन-डे में टीम में किस तरह के बदलाव हो सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन-डे कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
 
विज्ञापन

2 of 12
kl rahul
टॉप ऑर्डर

पिछले मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम के धांसू ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन बिना खाता खोले क्रीज से वापस लौट गए थे। ऐसे में कोहली अगले मुकाबले में किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। इस वजह से धवन की जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
ROHIT SHARMA SIX
शिखर धवन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने पारी को बखूबी संभाला था। पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 37 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की जगह भी पक्की नजर आ रही है।

4 of 12
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने पिछले मैच में भी 44 रन की पारी खेली थी। ऐसे में कोहली हमेशा की तरह एक बार फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे।
विज्ञापन

5 of 12
ambati rayudu
मिडिल ऑर्डर
पहले वन-डे में अंबाति रायुडू महज 13 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बावजूद कप्तान कोहली अंबाति रायुडू को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं। रायुडू ने पिछले कुछ समय में वन-डे क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें:
भारत से बदले को बेताब ऑस्ट्रेलिया, दो बदलाव के बाद ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
विज्ञापन

6 of 12
एमएस धोनी और केदार जाधव
कंगारू गेंदबाजों की हवा निकालने में विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले धोनी दूसरे वन-डे में भी मैदान पर नजर आ सकते हैं। वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ता धोनी को खूब मैच प्रैक्टिस देना चाहते हैं।
विज्ञापन

7 of 12
केदार जाधव
धोनी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने वाले केदार जाधव की जगह भी प्लेइंग इलेवन में पक्की नजर आ रही है। पिछले मैच में जाधव ने न सिर्फ 81 रन की विजयी पारी खेली थी, बल्कि एक विकेट भी चटकाया था। ऐसे में केदार की विश्व कप की दावेदारी के लिए यह मैच और अहम हो जाता है।

8 of 12
ऋषभ पंत
हार्दिक पांड्या की जगह टीम में आने वाले विजय शंकर का प्लेइंग इलेवन से पत्ता साफ हो सकता है। पिछले मैच में टीम इंडिया बल्लेबाजी में उनका इस्तेमाल नहीं कर सकी थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ तीन ओवर ही डाले थे। ऐसे में कोहली शंकर की जगह ऋषभ पंत को दूसरे वन-डे में मौका दे सकती है। इससे टीम की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत होगी।

9 of 12
ravindra jadeja
ऑलराउंडर
रविंद्र जडेजा दूसरे वन-डे में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। पिछले मैच में जडेजा ने पूरे 10 ओवर डालकर सिर्फ 33 रन दिए थे और कंगारुओं की गति पर ब्रेक लगाए रखा था। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। जडेजा अगले मैच में विजय शंकर की जगह ऑलराउंडर की कमी को भी पूरा कर सकते हैं।

10 of 12
kuldeep yadav
स्पिनर
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। ऐसे में कप्तान कोहली नागपुर वन-डे में भी कुलदीप को मौका दे सकते हैं।

11 of 12
bumrah
तेज गेंदबाज
टीम इंडिया के डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। बुमराह ने 10 ओवर में 60 रन लुटाए थे। हालांकि उनके खाते में आए दो अहम विकेट गेंदबाज की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की करवा सकते हैं।
विज्ञापन

12 of 12
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी 10 ओवर 44 रन देकर सबसे किफायती गेंदबाज बने थे। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी चटकाए थे। ऐसे में कप्तान कोहली एक बार फिर शमी को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें