फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्टिस सेशन से पहले अजित वाडेकर को श्रद्धांजलि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में इस तरह किया याद

Fri, 17 Aug 2018 08:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान अजित वाडेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरुवार को कप्तान विराट कोहली समेत पूरी भारतीय टीम ने नॉटिंघम में नेट सेशन के पहले वाडेकर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

बीसीसीआई ने गुरुवार को फोटो ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। इसके पहले गुरुवार के अपने ट्वीट में वाडेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का पुनरोद्धारक कहा गया था, जिनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है।
विज्ञापन

 
भारतीय टीम आज लॉर्ड्स से नॉटिंघम पहुंची है। टीम ने कप्तान की अगुवाई में आज पहला नेट सेशन किया है। भारतीय टीम 18 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय टीम सीरीज मे 2-0 से पीछे चल रही है। नॉटिंघम में उनके पास सीरीज बचाने का आखिरी मौका है।

बताते चले कि भारत को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट श्रृंखला जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। टीम इंडिया के पहले वनडे कप्तान वाडेकर को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दो बेहद मजबूत टीमों को उन्हीं की धरती पर हराने के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें