फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इन तीन बल्लेबाजों से मिल रहा विराट कोहली को धोखा, चौथे टेस्ट में खुली पोल

Mon, 03 Sep 2018 10:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन
विज्ञापन

टीम इंडिया को रविवार को इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में विराट सेना 1-3 से पिछड़ी और उसने सीरीज भी गंवाई। 245 रन का पीछा करते हुए दूसरी पारी में टीम इंडिया 184 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन


भारतीय टीम देश के बाहर तीसरी बार 200 से अधिक रन का पीछा सफलतापूर्वक नहीं कर सकी। टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण उसका शीर्षक्रम रहा क्योंकि 22 रन के स्कोर पर उसके तीन विकेट गिर चुके थे। केएल राहुल तो खाता खोले बिना पवेलियन लौटे जबकि शिखर धवन 17 रन की पारी ही खेल सके।

चौथे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम का शीर्षक्रम टेस्ट मैच में लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छी शुरुआत देने में असफल रहा हो। 
विज्ञापन


टीम इंडिया का रिकॉर्ड चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते समय खराब रहा है। अगर कोई पिछली तीन हार का हिसाब लगाए तो पाएगा कि टीम इंडिया की लूटिया उसके शीर्षक्रम ने ही डूबाई है। 

Trending Videos

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड - बर्मिंघम

शिखर धवन
टीम इंडिया मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। दूसरी पारी में मुरली विजय और शिखर धवन क्रमश: 6 व 13 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे क्रम पर आए केएल राहुल सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के शीर्ष तीन बल्लेबाज 32 रन जोड़ सके। टीम इंडिया को इस मैच में 31 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - सेंचुरियन

मुरली विजय - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। टीम इंडिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुरली विजय सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। केलए राहुल ने 4 रन बनाए जबकि पुजारा केवल 19 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया यह मैच 135 रन से हारी और सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई।
विज्ञापन

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - केपटाउन

चेतेश्वर पुजारा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को मुश्किल पिच पर 208 रन की दरकार थी। विराट ब्रिगेड को अच्छी शुरुआत चाहिए थी ताकि वह सीरीज में बढ़त बना ले। मगर कप्तान विराट कोहली के लिए एक बार फिर शीर्ष के तीन बल्लेबाज विलेन साबित हुए। मुरली विजय 13 और शिखर धवन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर आए चेतेश्वर पुजारा 4 रन ही बना सके। टीम इंडिया केवल 135 रन पर सिमटी और 72 रन के विशाल अंतर से मैच गंवा बैठी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें