टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वन-डे मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस हार के बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं साथ ही इस सीरीज में नए कप्तान के तौर पर खेल रहे रोहित शर्मा से टीम में अजिंक्या रहाणे को न शामिल किए जाने पर सवाल किए जा रहे हैं।
तीन वन-डे मैच की सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी में अनुभव की साफ कमी दिखाई दी। मैच हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना की इस मैच में हमें रहाणे को शामिल किया जाना चाहिए था।
ये भी पढ़ेंः INDvSL: पहला वन-डे हारने के बाद टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड
क्यों नहीं किया रहाणे को टीम में शामिल
हालांकि इसके बाद उन्होंने रहाणे को टीम में न शामिल किए जाने के पीछे की वजह बताई। रोहित ने कहा कि रहाणे की जगह पर श्रेयस अय्यर को इसलिए शामिल किया क्योंकि रहाणे टीम में ओपनर के तौर पर हैं। इसलिए ओपनिंग में जगह न होने की वजह से उन्हें बाहर बैठाना पड़ा।