कप्तान विराट कोहली के 54 रन की बदौलत
टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग टेस्ट की पहली पारी में 187 रन बनाए। हालांकि
कोहली के अलावा टीम की 'नई दीवार'
चेतेश्वर पुजारा ने 50 रन की पारी खेली। अगर यह दोनों भी रन बनाने में नाकाम रहते तो टीम इंडिया की हालात और भी नाजूक हो सकती थी।
हालांकि निचले क्रम में
भुवनेश्वर कुमार ने भी 30 रन का अहम योगदान दिया। लेकिन इन तीनों के अलावा एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। आइए एक नजर डालते हैं , उन 8 बल्लेबाजों पर जिनका टोटल स्कोर जोड़ जाए तो विराट कोहली के स्कोर की बराबरी नहीं हो सकती है...
टीम इंडिया को इस दौरे पर अभी तक हर मैच में ओपनरों ने निराश किया है। इस मैच में की पहली पारी में भी कुछ ऐसा ही हुआ।
मुरली विजय का बेटिंग रिकॉर्ड ओवरसीज में शानदार रहा है, लेकिन इस दौरे पर अभी तक उनका खामोश ही है। विजय इस बार महज 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। रबाडा ने उन्हें विकेट के पीछे क्विटंन डी कॉक के हाथों कैच आउट करवाया।
वहीं, दूसरे ओपनर
के एल राहुल तो इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें फिलेंडर ने अपना शिकार बनाया।