फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने अनोखे अंदाज में की स्वच्छता की अपील, BCCI ने जारी किया वीडियो

Mon, 02 Oct 2017 02:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 साल पहले 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद देश में सफाई को लेकर लोगों का नजरिया बदलना शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई लोगों को सफाई के लिए लोगों को नॉमिनेट भी किया था। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल था। 
विज्ञापन

  
15 सितंबर से 2 अक्टूबर के दरम्यान चर रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए पीएम मोदी ने क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे सहित कई हस्तियों को इस अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया था। टीम इंडिया के सीईओ राहुल जौहरी को पत्र लिखकर पीएम ने टीम इंडिया के इस अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मैच के दौरान स्टेडियम में भी इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल भी किया। 

Join #TeamIndia in ‘Swachhata Hi Seva’ movement @narendramodi @PMOIndia @imVkohli @ImRo45 @ajinkyarahane88 @hardikpandya7 @RaviShastriOfc pic.twitter.com/NkRk7mhpxe— BCCI (@BCCI) October 1, 2017
विज्ञापन



लेकिन सीरीज के नागपुर में खेले गए आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने अनोखे तरीके से लोगों को स्वच्छता ही सेवा मुहिम को लेकर जागरूक किया। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और टीम के हेड कोच रवि शास्त्री दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले ये सभी पानी की खाली बोतल को एक दूसरे को पास करते दिख रहे हैं। इसके बाद विराट डस्टबिन में बोतल डालते हुए कहते हैं कि कचरे की सही जगह डस्टबिन है इसे यहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें