फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह साल बाद टीम इंडिया को मिला दूसरा 'राहुल द्रविड़'

विज्ञापन
विज्ञापन
गाले टेस्ट में शर्मनाक हार के दुख को दूर करने टीम इंडिया कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ नए जोश और उत्साह के साथ उतरी। विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम ने अभी तक पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हालांकि गाले टेस्ट में भी टीम इंडिया शुरूआती तीन दिन मेजबान टीम के खिलाफ आगे ही चल रही थी कि लेकिन अचानक ही भारत पिछड़ गई ओर इसका खामियाजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।

कोलंबो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की इस बार पूरी कोशिश यही है कि मैच शुरू से आखिर तक टीम के पाले में ही रहे। वहीं, दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मैदान के भीतर एक अद्भुत वाकया हुआ जिसने 16 साल साल पुराने इतिहास को फिर दोहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया को मिला दूसरा 'राहुल द्रविड़'

बात 16 साल पहले 1999 में भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मैच की है। कोलंबो में हुए उस ऐतिहासिक मैच में पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से राहुल द्रविड़ ने शतक जड़ा था। उनके 107 रनों के योगदान की बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका को 518 रन का बड़ा लक्ष्य देने में कामयाब रही। वह मैच ड्रा पर खत्‍म हुआ था।

राहुल द्रविड़ उस वक्त तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। 16 साल बाद रविवार को कोलंबो में ही भारत और श्रीलंका के बीच अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में 126 रनों की शतकीय पारी खेली। रहाणे भी तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने उतरे।

1999 के बाद कोलंबो के मैदान में पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। वैसे अजिंक्य रहाणे की खेल से राहुल द्रविड़ की तुलना की जाती रही है। लेकिन इस बार राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने बराबरी भी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें