फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारत के गेंदबाजी कोच बोले- विश्वकप से पहले चार फिट तेज गेंदबाजों का होना अहम

Fri, 15 Sep 2023 01:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बुमराह ने हाल के आयरलैंड दौरे पर लंबे समय बाद चोट के बाद वापसी की और फिर मौजूदा एशिया कप के दौरान भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। 
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से उनकी तेज गेंदबाजी इकाई मजबूत हुई है और अगले महीने विश्वकप से पहले पूरी तरह से फिट चार तेज गेंदबाज होना टीम के लिए शानदार है। बुमराह ने हाल के आयरलैंड दौरे पर लंबे समय बाद चोट के बाद वापसी की और फिर मौजूदा एशिया कप के दौरान भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अब हमारे पास चार बेहतरीन गेंदबाज हैं और ऐसे विकल्प होना हमेशा ही अच्छा होता है। ऐसी समस्या होना अच्छा है। ’ म्हाम्ब्रे ने कहा, ‘शमी जैसे गेंदबाज को बाहर रखना इतना आसान नहीं है। उन्हें जितना अनुभव है और उन्होंने देश के लिए जो प्रदर्शन किए हैं, वे शानदार हैं। इस तरह की बातचीत (खिलाड़ी को बाहर रखना) करना कभी भी आसान नहीं होता। यह मुश्किल होता है लेकिन संबंधित खिलाड़ी को स्पष्ट रूप से टीम के फैसले के बारे में बता दिया जाता है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘लेकिन हम खिलाड़ी को इसके बारे में बताने में काफी स्पष्ट रहते हैं। हम जो फैसले लेते हैं, खिलाड़ी इसके बारे में जानते हैं। वे जानते हैं कि यह टीम के फायदे के लिए ही है। ’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें