फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप के बाद मुझसे नहीं मिले माही

Thu, 10 Oct 2019 07:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब तीन महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद से धोनी ने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। माना जा रहा है कि धोनी दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से टीम में वापसी करेंगे। हालांकि जब इस बारे में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी को कब टीम में वापसी करनी है, इसका फैसला वे ही करेंगे।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर
पुणे में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले हेड कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि धोनी को कमबैक करना है या फिर संन्यास लेना है? इसका फैसला वे खुद करेंगे या फिर चयनकर्ताओं को करना है। साथ ही साथ रवि शास्त्री ने एमएस धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत को लेकर भी काफी कुछ चर्चा की है।
विज्ञापन

3 of 4
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर धोनी को कमबैक करना है, तो उसका फैसला उन्हें खुद करना होगा। मैं वर्ल्ड कप के बाद से उनसे नहीं मिला हूं। सबसे पहले तो उन्हें खेलना शुरू करना होगा, फिर देखते हैं कि आगे क्या होता है। यदि वह खेलने के लिए उत्सुक है, तो वह निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को बताएंगे। वह हमारे लिए हमेशा एक महान खिलाड़ी है।'
विज्ञापन

4 of 4
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
हेड कोच रवि शास्त्री ने ऋधिमान साहा को दुनिया का मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताते हुए कहा कि ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में इसलिए शामिल किया गया था क्योंकि साहा चोटिल हो गए थे। वह दुनिया के बेस्ट विकेटीकपर हैं और घरेलू हालात में जहां उछाल असमान रहता है, उनकी विकेटकीपिंग अद्भुत है। कोई संदेह नहीं है कि पंत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन वह काफी युवा हैं और उनके पास विकेटकीपिंग सुधारने के लिए काफी समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें