भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को विराट टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 50वीं बार कप्तानी करने उतरेंगे। वह ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने यह कमाल किया है। धोनी ने भारत के लिए 50 या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे इतने टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी का मौका मिला। आंकड़े मेरे लिए मायने नहीं रखते, लेकिन अच्छा लगता है जब बोर्ड और लोग ऐसी उपलब्धि को खास बनाते हैं। मेरा ध्यान बस इस पर होगा कि कैसे भारत को ज्यादा से ज्यादा जीत दिलाई जाए।'
4 of 6
विराट-गांगुली
इतना ही नहीं विराट कोहली इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। गांगुली ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। वहीं, धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ms dhoni test
धोनी, गांगुली और विराट के अलावा पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत की तरफ से 47 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जबकि मंसूर अली खान पटौदी ने 40 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है।
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया करीब तीन साल से नंबर-1 बनी हुई है। विराट की कप्तानी में भारत ने खेले 49 में से 29 मैच जीते हैं जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। विराट की कप्तानी में भारत साल 2016 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा और तब से अभी तक टेस्ट क्रिकेट भारत की बादशाहत बरकरार है।