फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत को दोहरा झटका, आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के लिए एक अंक काटा, जुर्माना भी लगाया

Fri, 31 Dec 2021 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

सार

आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका में टीमों के स्थान का फैसला जीत प्रतिशत के आधार पर किया जाता है यानी किसने कितने मैच खेले हैं और उसमें उसे कितनी जीत, हार और ड्रॉ मिली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में जीत तो हासिल कर ली, लेकिन उन्हें जीत के बाद भी दोहरा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


टीम इंडिया को हुआ एक अंक का नुकसान
आईसीसी ने कहा कि इस अपराध के कारण भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से एक अंक का नुकसान होगा। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करने पर भारत पर यह जुर्माना लगाया। कप्तान विराट कोहली ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए इसकी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

भारत के कितने अंक हुए?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम चार जीत और 54 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर थी। टीम को चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ नसीब हुई है। उसके जीत का प्रतिशत 64.28 का था। वहीं, अब एक अंक के नुकसान के बाद भारत के जीत का प्रतिशत 63.09 हो गया है, साथ ही उसके 53 अंक हो गए हैं। इसका नुकसान भारत को उठाना पड़ सकता। पहले भी धीमे ओवर रेट के कारण टीम इंडिया को दो प्वाइंट्स का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कंगारू टीम तीन जीत, 36 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, श्रीलंका की टीम दो जीत, 24 अंकों और शत प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम तीन जीत, एक हार, 36 अंकों और 75 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।

क्या कहता है आईसीसी का नियम
आईसीसी के नियम के अनुसार अंक तालिका में टीमों के स्थान का फैसला जीत प्रतिशत के आधार पर किया जाता है यानी किसने कितने मैच खेले हैं और उसमें उसे कितनी जीत, हार और ड्रॉ मिली है।

किस आधार पर मिलते हैं प्वाइंट
आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं। वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार प्वाइंट मिलते हैं और हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है। मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट हासिल किए हैं। एक मैच में कुल 12 प्वाइंट्स ही होते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें