टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से नागपुर में शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन पर अभ्यास किया।
टीम इंडिया कोलकाता में संपन्न पहले टेस्ट में जीत के बेहद करीब थी, लेकिन खराब रोशनी की वजह से वो विजेता बनने से वंचित रह गई। मौजूदा तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 0-0 से बराबर है और दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः नागपुर व दिल्ली में खेला जाएगा।
#TeamIndia is here at Nagpur for a training session ahead of the 2nd Test against Sri Lanka #INDvSL pic.twitter.com/A7vjrVf9Qv— BCCI (@BCCI) November 23, 2017
कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा और रोहित शर्मा की अभ्यास करते हुए फोटो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'टीम इंडिया ने नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले जमकर अभ्यास किया।'
वैसे आपको बता दें कि टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की सेवाएं नहीं मिलेंगी। भुवी ने शादी के लिए छुट्टी ली है जबकि धवन ने निजी कारणों से दूसरे टेस्ट से अपना नाम वापस लिया है। तीसरे टेस्ट के लिए धवन उपलब्ध रहेंगे।
Batsman @mvj888 prepping up in the nets session ahead of the 2nd Test at Nagpur #INDvSL pic.twitter.com/uOPmYF7HLf— BCCI (@BCCI) November 22, 2017
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, 'भुवनेश्वर कुमार अब श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के अगले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह विजय शंकर को शामिल किया गया है। धवन भी दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं रहेंगे जबकि तीसरे टेस्ट के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।
धवन की गैर मौजूदगी में मुरली विजय को अंतिम एकादश में मौका मिलना तय है। वहीं भुवनेश्वर के विकल्प पर सस्पेंस बरकरार है। ज्यादा उम्मीद इशांत शर्मा को मौका मिलने की है।