फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के साल 2018-19 का क्रिकेट शेड्यूल आया, जानिए किन दिग्गज टीमों से होंगे मुकाबले

Sun, 18 Feb 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया 2018-19 सीजन में तकरीबन 30 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेलेगी। वहीं, इस सीजन में भारतीय टीम को सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 63 मुकाबले खेलने हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया आगामी सीजन में 12 टेस्ट मैच के साथ 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम का मौजूदा सीजन (2017-18) श्रीलंका में ट्राई टी-20 टूर्नामेंट के साथ समाप्त होगा। वहीं, इसी साल अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन शुरू होगा जबकि नेशनल टीम अपना अभियान जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के साथ शुरू करेगी। 

जून में वे बेंगलुरु में ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की भी मेजबानी करेंगे। इसके बाद जुलाई-सितंबर तक इंग्लैंड का ढाई महीने का अहम दौरा होगा। इस दौरान टीम इंडिया को पांच टेस्ट, तीन वन-डे इंटरनेशनल और 3 टी-20 मैच खेलेगी, जबकि एशिया कप में नौ के करीब वन-डे मैच खेले जाएंगे। हालांकि इसकी तारीखें और स्थल की घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इसी साल अक्तूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी। उनके खिलाफ टीम इंडिया को दो टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। वेस्टइंडीज के दौरे के बाद भारतीय टीम नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जहां वह उनके खिलाफ 4 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बीसीसीआई
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने का नीतिगत फैसला किया है क्योंकि भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े तीन बजे टेस्ट मैच खेलना दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के लिए व्यवसायिक तौर पर व्यवहारिक नहीं है। न्यूजीलैंड दौरा जनवरी के मध्य से फरवरी के मध्य तक चलेगा, जिसमें 5 वन-डे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। 

फरवरी के दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलियाई टीम सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत आएगी जिसमें पांच वन-डे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच आयोजित होंगे। वहीं, टीम इंडिया का 2018-19 का सीजन जिंबाब्वे के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ खत्म होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें