इरफान पठान की पहली फिल्म का टीजर रिलीज
- फोटो : social media
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जी हां, 36 वर्षीय इरफान क्रिकेट के मैदान के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। वह तमिल फिल्म 'कोबरा' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
यूट्यूब पर रिलीज 148 सेकंड के इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीजियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि इरफान पठान एक तुर्की के इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो गणितज्ञ का पीछा करते हैं। चियान विक्रम (लीड रोल) गणितज्ञ की भूमिका निभाते हैं। इस टीजर में एआर रहमान का संगीत है। इरफान पठान और चियान विक्रम के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, केएस रविकुमार, मिया जॉर्ज और मृणालिनी रवि भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म कोबरा को अजय गनामुत्थु डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इरफान पठान ने अपने 36वें जन्मदिन (27अक्तूबर) के मौके पर ही इस फिल्म में काम करने की जानकारी दे दी थी, जब उनका पहला लुक सामने आया था। कोबरा के डायरेक्टर अजय गनामुत्थु ने उन्हें कोबरा फिल्म की पोस्टर के साथ ट्वीट कर बधाई दी थी। बता दें कि चार जनवरी 2020 को इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।