फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पूर्व क्रिकेट स्कोरर दिनार गुप्ते का निधन, कोरोना संक्रमण ने छीन ली जिंदगी

Thu, 06 May 2021 12:44 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

एससीए ने बयान में कहा, 'दिनार गुप्ते के निधन पर एससीए में सभी काफी दुखी हैं। वह वडोदरा के थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बाद आज तड़के उनका निधन हुआ।'
विज्ञापन
दिनार गुप्ते - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के जाने-माने क्रिकेट स्कोरर में से शामिल दिनार गुप्ते का कोविड-19 से जूझने के बाद गुरुवार (6 मई) को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने यह जानकारी दी। एससीए ने बयान में कहा, 'दिनार गुप्ते के निधन पर एससीए में सभी काफी दुखी हैं। वह वडोदरा के थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के बाद आज तड़के उनका निधन हुआ।' बता दें कि गुप्ते देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कोरर में शामिल थे।

विज्ञापन


एससीए ने कहा, 'वह 15 साल तक बीसीसीआई के आधिकारिक स्कोरर रहे। 1970 से उन्होंने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ, ऑल इंडिया रेडियो और अन्य विभिन्न क्रिकेट संघों को आधिकारिक स्कोरर के रूप में भी सेवाएं दीं।' एससीए ने कहा कि 1999 में विश्व कप के दौरान गुप्ते आधिकारिक स्कोरर के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें