फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे से पहले अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

Tue, 20 Jun 2017 08:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
anil kohli
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली के साथ कथित मनमुटाव की खबरों के बीच टीम इं‌डिया के कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय टीम विंडीज दौरे के लिए रवाना हो गई। कुंबले के टीम के साथ न जाने पर अधिकृत तौर पर बताया गया कि आईसीसी बैठक की प्रतिबद्धताओं के चलते कुंबले लंदन में रुक गए। 

कुंबले के वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की खबरों के कुछ समय बाद ही उनके इस्तीफे की खबर आ गई। बता दें कि चै‌म्‍पियन ट्रॉफी से पहले उनके इस्तीफे और कप्तान कोहली के साथ मतभेद की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने अनिल कुंबले से मतभेद की खबरों का खंडन किया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि  वेस्टइंडीज में पांच मैचों की वनडे सीरीज 23 जून को शुरू होगी जबकि सोमवार को शुरू हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक 23 जून तक चलेगी। कुंबले की अगुवाई वाली क्रिकेट समिति की बैठक 22 जून को प्रस्तावित है। टीम सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि कुंबले आईसीसी बैठक के लिए लंदन में ही रुक गए हैं लेकिन आईसीसी बैठक के बाद उनके टीम से जुड़ने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इससे पहले यह भी चर्चा जोरों पर थी कि कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ बैठक हुई है जिसमें कोहली ने कोच के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ नाखुशी जताई है। 

उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी के साथ बतौर चीफ कोच कुंबले का एक साल का अनुबंध पूरा हो चुका था। बीसीसीआई ने 25 मई को चीफ कोच के लिए विज्ञापन निकाला था जिसके लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी आवेदन किया है। कुंबले के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे सीएसी के तीनों सदस्य पहले ही कथित रूप से कोच को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। कोच चयन को लेकर अंतिम फैसला प्रशासकों की समिति लेगी।  

हाल ही में सम्पन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान कोहली और कोच कुंबले के बीच बमुश्किल ही संवाद हुआ। कोच कुंबले ज्यादातर समय गेंदबाजों को अभ्यास कराते ही नजर आए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें