फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः राष्ट्रपति पद के लिए 62 फीसदी लोगों की पसंद रामनाथ कोविंद

Tue, 20 Jun 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
राष्ट्रपति उम्‍मीदवार की घोषणा के साथ ही भाजपा और एनडीए के सामने सबसे बड़ी चुनौती है अपने उम्‍मीदवार की जीत पक्की करना। हमेशा की तरह सबको चौंकाते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति पद के लिए ऐसे चेहरे को आगे कर दिया जिसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया हो। 
विज्ञापन


बिहार के राज्यपाल और कभी भाजपा के प्रमुख दलित चेहरे रहे रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए दोनों नेताओं की पहली पसंद बने हैं। भाजपा में कई बड़े पदों पर रहे रामनाथ कोविंद की गिनती लो प्रोफाइल चेहरों के रूप में होती रही है जो चुपचाप पर्दे के पीछे रहकर तन्मयता से अपना काम करते रहे। लेकिन एकाएक राष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम सामने आने से अब उनको लेकर तमाम सवाल और जिज्ञासाएं खड़ी हो गई हैं।

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'भाजपा ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाया है। क्या आप इस नाम से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 19,108 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 62.34 फीसदी यानि 11,912 पाठकों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के नाम से सहमत हैं। 32.64 फीसदी यानि 6,237 पाठकों ने रामनाथ कोविंद के नाम से सहमत नहीं है। वहीं, 5.02 फीसदी यानि 959 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें