भारतीय टीम के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार वर्ल्ड कप में मिली हार शामिल है। अब टीम इंडिया इन बुरी यादों को छोड़कर अगले साल नई शुरुआत करने उतरेगी। 2022 में उसके लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप होगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया खेलेगी।
आइए देखते हैं अगले साल किसके-किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी:
जनवरी: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट 30 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद तीन से सात जनवरी तक दूसरा टेस्ट और 11 से 15 जनवरी तक तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। पहला वनडे 19 जनवरी, दूसरा वनडे 21 और तीसरा वनडे 23 जनवरी को खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ट्विटर
फरवरी: दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आएगी। उसे यहां फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे मुकाबले छह, नौ और 12 फरवरी को होंगे। वहीं, टी20 मैच 15, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 25 फरवरी से एक मार्च तक होगा।
मार्च: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दूसरा टेस्ट पांच मार्च से नौ मार्च के बीच खेलेगी। टी20 मैच 13, 15 और 18 मार्च को खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी में लग जाएंगे। मार्च के अंत में आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत हो सकती है।
आईपीएल
- फोटो : ट्विटर
अप्रैल और मई: भारतीय खिलाड़ी अप्रैल और मई में आईपीएल खेलने में व्यस्त रहेंगे।
जून: आईपीएल समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज घरेलू मैदान पर खेलेगी। टी20 मैच नौ, 12, 14, 17 और 19 जून को खेले जाएंगे। अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ट्विटर
जुलाई: भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगी। कोविड-19 महामारी के कारण अगस्त-सितंबर 2021 में हुई सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेला जा सका था। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। पांचवां टेस्ट मैच एक से पांच जुलाई तक होगा। इसके बाद सात, नौ और 10 जुलाई को तीन टी20 मैच होंगे। वनडे मुकाबले 12, 14 और 17 जुलाई को खेले जाएंगे।
अगस्त-सितंबर: भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा ले सकती है। तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है।
अक्टूबर-नवंबर: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।