वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस लिहाज से बीसीसीआई ने कड़े फैसले लेते हुए खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड रहने की इजाजत पर रोक लगा दी थी। बीसीसीआई को लगा कि टीम इंडिया के हारने के पीछे का कारण उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स के कारण क्रिकेट पर ध्यान न देना है।
इसलिए बीसीसीआई ने सख्त रवैया अपनाते हुए वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों पर पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर रोक लगा दी। जिसे खिलाड़ियों ने मान भी लिया। लेकिन खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अच्छे खेलने के वादे के साथ बीसीसीआई थोड़ा नरम हुई और उन्होंने टीम के साथ वादा किया अगर वह नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर जाती है तो यह प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
क्योंकि अब टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इसलिए बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा करते हुए खिलाड़ियों के साथ उनके होटल में पत्नी और गर्लफ्रेंड के रहने पर रोक हटा दी है।