टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। सहवाग सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह के सवाल भी उठाते रहते हैं। इसी बीच सहवाग ने दिवाली के मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में 'स्मोग' और प्रदूषण से संबंधित एक फोटो शेयर किया है।
सहवाग ने अपनी यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'स्मॉग और प्रदूषण को देखकर दुख होता है। पंजाब और हरियाणा में इस तरह की चीजें देखना आम बात है। ट्वीट में उन्होंने इस दिशा में पर्याप्त उपाय किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हमें स्मॉग और प्रदूषण को रोकना ही होगा।' साथ ही सहवाग ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।
Sad to see this. It's a common site in Punjab - Haryana. Need measures to help address this & prevent smog and pollution. pic.twitter.com/s5KuQ5xUEj
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 17, 2017
May this Diwali dispel all the darkness from your life & you be blessed with love & happiness. May your path always be lit.✨Jai Shri Ram 🙏🏼
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 18, 2017
इसके अलावा सहवाग ने एक और ट्वीट किया और लिखा है, 'रीट्वीट करें अगर आप इस साल दिवाली ज्यादा धूमधाम से मनाएंगे।'
RT if this year you will celebrate Diwali extra dhoom dhaam se.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 9, 2017
वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो संदेश में युवराज ने कहा, 'इस दिवाली में प्लीज पटाखे ना जलाए। हमारे देश में प्रदूषण की हालत बहुत खराब है। पिछले साल भी प्रदूषण की स्थित कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए इस दिवाली शोर नहीं करें, कुछ अलग करें। उन्होंने कहा कि इस दिवाली दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने में हमारी मदद करें। सबको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
देखें वीडियोः-
Say no to crackers, let’s celebrate a pollution free Diwali 🙏 #saynotocrackers #pollutionfree pic.twitter.com/l1sotpKizM
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 8, 2017
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में इस दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।