फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप 2019 में नहीं नजर आएंगे ये पांच खिलाड़ी! टीम चयन से मिल गया इशारा?

Thu, 25 Oct 2018 05:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के अंतिम तीन मैच के लिए भारतीय टीम का चयन गुरुवार को हुआ। टीम में सिर्फ दो बदलाव किए गए। चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह मिली।

INDvWI: आखिरी तीन वनडे के लिए टीम इंडिया का एलान, दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी

ऐसे में जब विश्व कप 2019 के लिए 16 से भी कम वन-डे इंटरनेशनल मैच बचे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट उसे ही लक्ष्य मानकर अपनी रणनीति बना रहा है, ऐसे में यह तय हो चुका है कि कुछ अनुभवी और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बोर्ड 2019 विश्व कप टीम में शामिल नहीं करना चाहता।

अगली स्लाइड में ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर एक नजर...
विज्ञापन

2 of 6
अजिंक्य रहाणे:

टेस्ट टीम के अहम सदस्य रहे अजिंक्य रहाणे लंबे वक्त से वन-डे टीम से बाहर चल रहे हैं। मौजूदा फॉर्म देखकर विश्व कप तक उनकी वापसी मुश्किल ही नजर आ रही है।

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 17 तो दिल्ली के खिलाफ महज 10 रन ही बनाए।

इसके बाद देवधर ट्रॉफी में भी उनका बल्ला अब तक खामोश ही रहा। इंडिया 'सी' का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 'बी' के खिलाफ 32 तो 'ए' के विरूद्ध 14 रन ही बनाए।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना:

2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वन-डे डेब्यू करने वाले सुरेश रैना जितने मौके भारतीय क्रिकेट में शायद ही किसी दूसरे खिलाड़ी को मिले होंगे।

बावजूद इसके अबतक वे टीम में अपनी जगह पक्की करने में नाकामयाब रहे। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया। मगर वे इसे भी नहीं भूना पाए।

न तो विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने कोई कमाल दिखाया और न ही देवधर ट्रॉफी में वे इंडिया 'सी' की ओर से खेलते हुए किसी को प्रभावित कर पाए।

4 of 6
रविचंद्रन अश्विन:

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे युवा स्पिनर्स के शानदार प्रदर्शन के चलते रवि अश्विन अब केवल टेस्ट स्पिनर ही बनकर रह चुके हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेलने वाले अश्विन का विश्व कप में चयन भी मुश्किल ही लगता है।

टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार कर रहा है। हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो देवधर ट्रॉफी में इंडिया 'ए' की ओर अश्विन कोई कमाल भी नहीं दिखा पाए थे। ऐसे में 32 वर्षीय इस खिलाड़ी के लिए वनडे टीम में वापसी दूर की कौड़ी ही साबित हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह

भारतीय टीम को 2011 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह आज टीम में वापसी को तरस रहे हैं। वैसे तो भारतीय टीम अबतक चौथे और छठे क्रम के बल्लेबाज की तलाश में जुटा ही हुआ है। बावजूद इसके युवराज सिंह इस मौके को भुनाने मे कामयाब नहीं हो पा रहे।

विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन इसका गवाह है कि पंजाब के इस शेर की दहाड़ में न तो अब वो बात रही और न ही गेंदबाजों का शिकार करने की क्षमता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदार जाधव:

धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले केदार जाधव को टीम मैनेजमेंट विश्व कप 2019 के लिए तैयार कर रहा था। छठे क्रम में तेज बल्लेबाजी की क्षमता और स्पिन गेंदबाजी कर विकेट निकाल पाने की उनकी क्षमता ही चयनकर्ताओं को आकर्षित कर रही थी। लेकिन उनकी चोट ही विश्व कप में उनके चयन के पीछे सबसे बड़ा रोड़ा होगी।

आईपीएल में हैमस्ट्रींग खींचने के वजह से बाहर हुए जाधव एशिया कप में भी इसी चोट से जूझते नजर आए। 6 महीने के भीतर दोबारा वही परेशानी उठना साबित करती है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए उन पर दांव लगाना जोखिम मोल लेने से कम नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें