फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के लिए तैयार धोनी सेना

Fri, 05 Apr 2013 02:26 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि उनकी टीम आईपीएल-6 खिताब कब्जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


साथ ही धोनी ने कहा कि भले ही उनकी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम बिल्कुल लापरवाह नहीं होगी।

धोनी ने कहा, ‘हमने अच्छे अभ्यास सत्र किए। शनिवार को हमें पहला मैच खेलना है और इससे पहले हमारे पास अभी दो और अभ्यास सत्र हैं। हम इन अभ्यास सत्र का अच्छी तरह से लाभ उठाएंगे।’
विज्ञापन


धोनी ने माना कि हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज मुरली विजय, आलराउंडर रविंद्र जडेजा और स्पिनर आर अश्विन के टीम में होने से चेन्नई को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें