फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: सैम करन विदेशी तो मयंक सबसे महंगे भारतीय, ये हैं नीलामी में सर्वाधिक पैसे पाने वाले 10 खिलाड़ी

Mon, 26 Dec 2022 10:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी। उसने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रुक का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थे।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए छोटी नीलामी कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को हुई। इंग्लैंड के सैम करन ने नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन


सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह भरने के लिए टीम में शामिल किया है।

चेन्नई ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा
ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर पैसों की बारिश हुई। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स इससे पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी। अंत में चेन्नई ने बाजी मार ली।

निकोलस पूरन पर लगी बोली ने चौंकाया
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में थे और खराब फॉर्म में थे। वह कई मैचों में शून्य पर आउट हुए थे।

इस नीलामी में बिकने वाले शीर्ष-10 महंगे खिलाड़ी
खिलाड़ी देश टीम बेस प्राइस कितनी में बिके
सैम करन इंग्लैंड पंजाब किंग्स 2 करोड़ रुपये 18.50 करोड़ रुपये
कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया मुंबई इंडियंस 2 करोड़ रुपये 17.50 करोड़ रुपये
बेन स्टोक्स इंग्लैंड चेन्नई सुपरकिंग्स 2 करोड़ रुपये 16.25 करोड़ रुपये
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज लखनऊ सुपरजाएंट्स 2 करोड़ रुपये 16 करोड़ रुपये
हैरी ब्रुक इंग्लैंड सनराइजर्स हैदराबाद 1.5 करोड़ रुपये 13.25 करोड़ रुपये
मयंक अग्रवाल भारत सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़ रुपये 8.25 करोड़ रुपये
शिवम मावी भारत गुजरात टाइटंस 40 लाख रुपये 6 करोड़ रुपये
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़ रुपये 5.75 करोड़ रुपये
मुकेश कुमार भारत दिल्ली कैपिटल्स 20 लाख रुपये 5.50 करोड़ रुपये
हेनरिच क्लासेन दक्षिण अफ्रीका सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़ रुपये 5.25 करोड़ रुपये

हैरी ब्रुक के लिए सनराइजर्स ने खर्च किए 13.25 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी। उसने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रुक का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये थे। हैरी ब्रुक की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहला टी20 मैच 26 जनवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह अब तक 20 मैचों की 17 पारियों में 372 रन बना चुके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 81 रन है। ब्रुक का औसत 26.57 और स्ट्राइक रेट 137.78 का रहा है।

सनराइजर्स ने मयंक को आठ गुना ज्यादा कीमत दी
सनराइजर्स की टीम सिर्फ इतने में नहीं रुकी। उसने मयंक अग्रवाल के लिए भी बड़ी बोली लगाई। मयंक का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। सनराइजर्स ने उन्हें आठ गुना ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया। मयंक को सनराइजर्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं। वह इस नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी भी रहे।
विज्ञापन

विलियम्सन पर लगी सबसे पहले बोली
नीलामी में सबसे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी केन विलियम्सन बिके। उन्हें गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीदा। विलियम्सन के लिए गुजरात के अलावा किसी अन्य टीम ने बोली नहीं लगाई। वहीं, अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें