हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी
रिपोर्ट में मैच रेफरी देबब्रत पॉल के हवाले से कहा गया है, 'तमीम को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन सावर के बीकेएसपी मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था नहीं थी और वहां से उन्हें हवाई यात्रा के जरिया नहीं ले जाया जा सकता था। बाद में उन्हें फाजिलतुन्नेस अस्पताल ले जाया गया।'
तमीम ने इस साल जनवरी में संन्यास लिया था
तमीम इकबाल ने इस साल जनवरी में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इससे पहले, जुलाई 2023 में, उन्होंने एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसी तरह की घोषणा की थी, लेकिन तत्कालीन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के कहने के बाद 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बदल दिया था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के एलान से पहले उन्होंने एकबार फिर संन्यास ले लिया।