बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट मैच में मात दी। बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में चौथे दिन कंगारूओं को 20 रन से हराया। बांग्लादेश ने क्रिकेट जगत को दर्शाया कि अपने घर में अब वो भी दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम है और कोई भी उसे हलके में लेने की भूल नहीं करे।
ये भी पढ़ें : वॉर्नर के शतक पर भारी पड़ा शाकिब का 'पंजा', बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत
वहीं स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया का उप-महाद्वीप में खराब प्रदर्शन जारी है। बहरहाल, पहले टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल के बीच विवाद हो गया। वेड टेस्ट की चौथी पारी में सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।