फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvSL: तमीम इकबाल ने मैच के दौरान दी गाली, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Sat, 29 May 2021 05:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

तमीम को आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
तमीम इकबाल - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गए तीसरे वन-डे के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मैच फीस के 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, 'तमीम को आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है।'

विज्ञापन


तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक
इस जुर्माने के साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है। यह घटना शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया।

तमीम ने अपनी गलती के लिए मांगी माफी
तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है। मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम के खिलाफ आरोप लगाए। स्तर एक के तहत आने वाले इस तरह के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है जबकि अधिकतम ढंड मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमैरिट अंक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें