फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शामिल होगी आईपीएल में 10वीं टीम

Sun, 12 May 2013 05:48 PM IST
जबलपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि लीग में नई टीम को शामिल करने पर बातचीत जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि संभव है कि लीग के इस सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद इस मसले पर बैठक हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लीग में 10वीं टीम को शामिल करने पर बातचीत मौजूदा सत्र की समाप्ति के बाद होगी।’ शुक्ला ने साथ ही कहा कि नई टीम के शामिल होने के बाद भी इसके मौजूदा प्रारूप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति मिलेगी।

आईपीएल को फुटबाल के बाद दुनिया का सबसे मशहूर टूर्नामेंट बताते हुए शुक्ला ने कहा कि इसका प्रसारण 198 देशों में किया जाता है।

आईपीएल अध्यक्ष की मानें तो बीसीसीआई ने इस बार दूसरे खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को 50 करोड़ रुपये दिए हैं लेकिन आयकर विभाग ने इस पर आपत्ति जताते हुए ऐसा करने से मना किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि बीसीसीआई ने इस बार आयकर विभाग को 950 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें