फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: उसैन बोल्ट ने की टी20 प्रारूप की सराहना, बोले- 'भविष्य में इसे मिलेगा प्रशंसकों का अधिक प्यार'

Thu, 16 May 2024 01:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उसैन बोल्ट ने टी20 प्रारूप की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि भविष्य में इस फॉर्मेट को टेस्ट की बजाय अधिक प्यार मिलेगा।
विज्ञापन
उसैन बोल्ट - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसैन बोल्ट ने टी20 प्रारूप की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि भविष्य में इस फॉर्मेट को टेस्ट की बजाय अधिक प्यार मिलेगा। टी20 विश्व कप 2024 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महान धावक उसैन बोल्ट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें इस टूर्नामेंट का एम्बेसडर बनाया गया है। वह आगामी टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


बचपन से है क्रिकेट का शौक
बोल्ट बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। वह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उनका बचपन अपने पिता को देखते गुजरा। वह मानते हैं कि क्रिकेट उनके खून में है। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। मेरे पिता एक बड़े क्रिकेट प्रशंसक थे और अब भी हैं। यह कुछ ऐसा है जो मेरे खून में हमेशा से है। वास्तव में एम्बेसडर के रूप में फिर से क्रिकेट का हिस्सा बनना अद्भुत है। एक क्रिकेटर बनने के अपने सपने को साकार करने का मौका मिला है।"

क्यों पसंद है टी20 प्रारूप?
बोल्ट पिछले कुछ समय से संगीत और फुटबॉल के लिए यात्रा पर हैं। इस वजह से वह क्रिकेट नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गति उन्हें काफी पसंद है। यही वजह है कि उनकी नजर में टी20 क्रिकेट सबसे अच्छा प्रारूप है। 
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, "निश्चित रूप से टी20... जब उन्होंने शुरुआत की थी तो यह एक अच्छा विचार था और अब भी है। यह खेल को संकुचित करता है क्योंकि आपको मजबूत और तेज भी होना है लेकिन साथ ही रणनीतिक भी होना है, एक क्षेत्र निर्धारित करना है और चीजों को जल्दी से पूरा करना है। मेरे लिए यह परफेक्ट गेम है।"

इन खिलाड़ियों के फैन हैं बोल्ट
इस दौरान उन्होंने वसीम अकरम पर भी बात की। उनकी इनस्विंग यॉर्कर के बहुत बड़े फैन हैं। बोल्ट ने आगे कहा, "बचपन में वसीम अकरम मेरे पसंदीदा थे, इनस्विंग यॉर्कर की वजह से। कर्टनी वॉल्श और कर्टली एम्बरोज भी थे। अपने पिता की तरह मैं वेस्टइंडीज का समर्थक था लेकिन मुझे सचिन तेंदुलकर भी पसंद हैं। वह और ब्रायन लारा मेरे बचपन की यादों का हिस्सा है।" मौजूदा क्रिकेटरों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि विराट कोहली का कोई सानी नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें