फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : बैंड बाजे के साथ हुई टूर्नामेंट की शुरुआत, उद्घाटन समारोह में कलाकारों ने दिखाए करतब, वीडियो

Sun, 02 Jun 2024 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास

सार

T20 World Cup 2024 Opening Ceremony Performance : भारतीय टीम की नजर दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। टीम इंडिया ने 2007 में उद्घाटन संस्करण में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके 17 साल बीत गए, लेकिन टीम एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। यह इस टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है और इस साल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का आगाज बैंड बाजे के साथ हुआ। कलाकार ढोल नगारों के साथ आए और उन्होंने मैदान में महफिल जमा दिया। आईसीसी ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन


वीडियो में कलाकार एक कॉमन ड्रेस में दिखाई दिए। वह सभी ढोल बाजे क साथ मैदान क अंदर प्रवेश करते हैं। कुछ कलाकार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हर देश के झंडे के साथ दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान आसमान में आतिशबाजी भी होती है। टी20 विश्व कप के लिए शुभंकर भी मैदान में दिखता है। मैदान में बैठे दर्शक इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाते और ताली बजाते हुए दिखते हैं।
विज्ञापन

इस साल टी20 विश्व कप के मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के नौ स्थानों पर खेले जा रहे हैं। इनमें वेस्टइंडीज के छह और अमेरिका के तीन स्थान हैं। इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम की नजर दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। टीम इंडिया ने 2007 में उद्घाटन संस्करण में यह खिताब अपने नाम किया था। इसके 17 साल बीत गए, लेकिन टीम एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई। हालांकि, 2014 में भारतीय टीम फाइनल में और 2016-2022 में सेमीफाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं। 

सबसे बड़ा टी20 विश्व कप
वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट को अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें