फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: विश्वकप जीत के हीरो सैमसन को केरल सरकार करेगी सम्मानित, संजू ने पत्नी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

Mon, 09 Mar 2026 04:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गृह राज्य केरल में भव्य सम्मान मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने सैमसन का विशेष सम्मान करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सैमसन और उनकी पत्नी - फोटो : Sanju Samson (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 के हीरो बने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गृह राज्य केरल में भव्य सम्मान मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने सैमसन का विशेष सम्मान करने का फैसला किया है। इस बीच सैमसन ने अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी पत्नी को खास तौर पर धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : IANS
केरल सरकार करेगी सैमसन को सम्मानित
राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने घोषणा की कि टी20 विश्व कप फाइनल में भारत को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस स्टार क्रिकेटर का राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सैमसन की सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और उनकी उपलब्धि ने हजारों युवा क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

संजू सैमसन - फोटो : PTI
सैमसन ने दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत
टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन ने शुरुआती मैचों में जगह नहीं बनाई थी। उन्हें ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका मिला, जहां उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए नॉकआउट मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मैच में सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन बनाए। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारत टी20 चैंपियन - फोटो : PTI
भारत तीसरी बार जीता टी20 विश्व कप खिताब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया। सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में पांच मैचों में 321 रन बनाए और भारत की ओर से एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

संजू सैमसन - फोटो : PTI
पत्नी के लिए सैमसन का भावुक पोस्ट
इस बड़ी उपलब्धि के बाद सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी पत्नी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि जिस दिन से वे मिले हैं, तब से लेकर आज तक उनकी पत्नी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रही हैं। सैमसन ने कहा कि कठिन समय में भी उन्होंने उनका साथ नहीं छोड़ा और हमेशा उन पर विश्वास किया। सैमसन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने जिस जुनून और सपने के साथ इस पल की कल्पना की थी, आज वह सच हो गया है और इसके लिए वे अपनी पत्नी के समर्थन के आभारी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें