तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं स्पष्ट रूप से चाहता हूं कि भारत चैंपियन बने। मेरे शीर्ष चार भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड होंगे। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम ऐसी परिस्थितियों में खेल चुकी है।'' भारतीय टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्तूबर को अपना पहला मैच खेलेगी।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारी टीम के पास मौका है: सचिन
सचिन ने आगे कहा, ''हां, हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। यह टीम अच्छी तरह से संतुलित है और हमारे पास बाहर जाकर अच्छा प्रदर्शन करने का कंबिनेशन है। वास्तव में मैं अपनी टीम को लेकर काफी आशान्वित हूं।"
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, शाहीन से भी ज्यादा घातक है यह गेंदबाज
'बुमराह के नहीं होने का टीम पर प्रभाव पड़ेगा'
तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह के इस इवेंट में नहीं खेलने को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा, "सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक के नहीं होने का स्पष्ट रूप से टीम पर प्रभाव पड़ेगा। बुमराह प्लेइंग-11 में प्रमुख खिलाड़ी रहा है। हालांकि, सकारात्मक बात यह है कि टीम के पास कई खिलाड़ी हैं। टीम ने इसे स्वीकार किया। आप असफलताओं में नहीं फंस सकते। उनके रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी भी अनुभवी और सक्षम हैं। उन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक योग्य रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।''
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, क्या है भारत की कमजोरी और मजबूती?
बदला लेने उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम रविवार को होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी। पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टीम उस हार का बदला लेने के लिए मेलबर्न में उतरेगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां।
रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।