फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का धमाका, जानें कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

Sun, 16 Oct 2022 02:43 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

T20 World Cup Live Streaming telecast channel when where how to watch check full details in Hindi: पहले दिन 16 अक्तूबर को श्रीलंका का मुकाबला नामीबिया और यूएई का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। भारतीय टीम की बात करें तो उसका पहला मैच पाकिस्तान से 23 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शामिल सभी 16 टीमों के कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्तूबर) को होगा। इस दौरान 29 दिन में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। 16 टीमें एक ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगी। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन

 

भारतीय टीम 15 साल बाद टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह पिछली बार 2007 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान चैंपियन बनी थी। उसका पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी। पहले दिन 16 अक्तूबर को श्रीलंका का मुकाबला नामीबिया और यूएई का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

16 अक्तूबर को किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला यूएई और नीदरलैंड के बीच होगा।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट

कितने बजे शुरू होंगे दोनों मैच?
श्रीलंका और नामीबिया के बीच मैच भारतीय समानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, यूएई और नीदरलैंड के बीच मैच दोपहर 1:30 बजे से होगा।
 

दोनों मैच कहां खेले जाएंगे?
दोनों मुकाबले गीलोंग के कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मुकाबले?
टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं
विज्ञापन

ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच ऑनलाइन डिज्नी+हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें