फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: कोच गौतम गंभीर ने किस खिलाड़ी की पारी को बताया टी20 विश्वकप का टर्निंग प्वॉइन्ट? बोले- उसने दिल जीते

Tue, 10 Mar 2026 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप में शानदार वापसी करते हुए पांच पारियों में 321 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन की 97* रन की पारी से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा और यहीं से भारत का अभियान बदल गया।
विज्ञापन
सैमसन, अभिषेक और ईशान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई नाबाद 97 रन की पारी भारत के पूरे अभियान का टर्निंग प्वॉइन्ट साबित हुई। बता दें कि, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर रविवार को टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार जीता।
विज्ञापन

गौतम गंभीर-संजू सैमसन - फोटो : ANI
गंभीर ने बांधे सैमसन की तारीफों के पुल
गंभीर ने 'फॉलो द ब्लूज' कार्यक्रम में कहा कि सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच लगभग क्वार्टरफाइनल जैसा था और उस मैच में 195 रन के लक्ष्य का पीछा करना बिल्कुल आसान नहीं था। ऐसे दबाव वाले मुकाबले में सैमसन ने बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की, जिससे टीम का मनोबल काफी बढ़ा। उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की 97 रन की पारी हमारे अभियान का सबसे बड़ा मोड़ थी। उस मैच के बाद टीम को विश्वास हो गया कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही ईशान किशन की नंबर तीन पर बल्लेबाजी ने भी टीम को मजबूती दी।'
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : PTI
सैमसन ने दिलाई भारत को ऐतिहासिक जीत
टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन ने शुरुआती मैचों में जगह नहीं बनाई थी। उन्हें ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका मिला, जहां उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए नॉकआउट मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मैच में सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन बनाए। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें