फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर टीम प्रबंधन पर भड़के कपिल देव, दी ये सलाह, जानें

Wed, 12 Jun 2024 04:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों ही मैचों में बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप का खिताब दिला चुके कपिल देव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भूमिका को लेकर टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। कपिल देव ने बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत नहीं कराने पर गुस्सा जाहिर किया है। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों ही मैचों में बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि कप्तान रोहित शर्मा बुमराह से गेंदबाजी की शुरुआत क्यों नहीं करा रहे हैं। 
विज्ञापन

'यह टेस्ट मैच नहीं है'
कपिल देव ने एक चैनल पर कहा, बुमराह से पहला ओवर कराने की जरूरत है। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर आप उन्हें पांचवें या छठे ओवर में लाएंगे तो आपको हाथ से मैच तब तक निकल चुका होगा। यह कोई टेस्ट मैच नहीं है, यह टी20 क्रिकेट है। आप जितनी जल्दी विकेट लेंगे, उतनी ही जल्दी आप विपक्षी टीम पर दबाव बना सकेंगे। बेहतर है कि आप सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरें। अगर बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं और कुछ विकेट लेने में सफल रहते हैं तो इससे अन्य गेंदबाजों का काम भी आसान हो जाएगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने निभाई थी अहम भूमिका
भारत ने रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंत में मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के विकेट लिए थे और चार ओवर के अपने स्पैल में 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे। 
विज्ञापन

कपिल ने की बुमराह की सराहना
कपिल देव ने उम्मीदों पर खरा उतरने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का तमगा हासिल करने के लिए बुमराह की सराहना की। उन्होंने कहा, हमने नहीं सोचा था कि बुमराह इतना क्रिकेट खेल सकेगा क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन और जिस तरह वो गेंदबाजी करते हैं उससे उनके शरीर और कंधे पर काफी दबाव पड़ता है, लेकिन उसने हम सभी को गलत साबित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें