फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग आज, टेस्ट चैंपियनशिप और वन-डे लीग पर होगी चर्चा

Tue, 21 Apr 2020 02:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को ICC की अहम बैठक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की गुरुवार को कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बैठक होगी, जिसमें कोविड-19 से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वन-डे लीग के कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी। वन-डे लीग जून से शुरू होनी थी। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज इसके तहत होने वाली पहली सीरीज होती, लेकिन इस महामारी के कारण सोमवार को इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


स्पष्ट है कि तब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सकता है, जब तक कि आईसीसी यह पता नहीं लगा लेती कि दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली इस महामारी के कारण कितनी प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ेंगी। आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप लगभग आधी हो चुकी है और सुपर लीग अभी शुरू होनी है इसलिए हम अपने सदस्यों के साथ कई विकल्पों पर विचार करेंगे, लेकिन कोई भी निर्णय करने में अभी समय लगेगा।'

आईसीसी बोर्ड की कई बैठकों में भाग लेने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि आगे दो और टेस्ट सीरीज के रद्द होने पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'हमें मार्च 2021 तक लीग चरण समाप्त करना है क्योंकि फाइनल जून 2021 में लॉर्ड्स में खेला जाना है। भारत की स्थिति सबसे अच्छी है क्योंकि अभी तक उसकी कोई सीरीज रद्द नहीं हुई है। उसे अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में नवंबर के आखिर में खेलनी है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'लेकिन इंग्लैंड की पहले ही श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज रद्द हो चुकी है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट नहीं है कि वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान इन गर्मियों में इंग्लैंड का दौरा कर पाएंगे या नहीं।' अभी हालांकि इस बारे में कोई बोल नहीं रहा है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कैलेंडर को आगे खिसकाने पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे सभी द्विपक्षीय सीरीज पूरी हो सकें।

इसके अलावा 13 टीमों की वन-डे लीग में भी अंक प्रणाली होगी। इसमें प्रत्येक टीम को 50 ओवरों की आठ द्विपक्षीय सीरीज (तीन मैचों की) खेलनी होगी। वन-डे लीग मार्च 2022 तक जारी रहेगी।

भारत मेजबान होने के कारण जबकि मार्च 2022 तक वन-डे लीग के अंकों के आधार पर 7 अन्य टीमें वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वॉलिफाइ करेंगी। अंतिम पांच स्थानों पर रहने वाली पांच टीमों को पांच असोसिएट देशों के साथ क्वॉलिफायर खेलना होगा, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें वर्ल्ड कप 2023 में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें