फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी, पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है प्रसारक

Tue, 03 Feb 2026 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला नहीं खेलने का फैसला भारी पड़ सकता है। अब तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी ने पीसीबी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि विश्व कप का प्रसारक पाकिस्तान को अदालत तक घसीट सकता है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मुकाबला नहीं खेलने का फैसला पाकिस्तान को भारी पड़ सकता है। आईसीसी अब इसे लेकर पाकिस्तान पर शिकंजा कसने की तैयारी में है और क्रिकेट की वैश्विक संस्थान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेताया है। आईसीसी ने पीसीबी को इस बात से अवगत कराया है कि अगर पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी तो टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व रोक सकता है आईसीसी
पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है। लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इसका कारण नहीं बताया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस बात की संभावना अधिक है कि आईसीसी पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व रोक ले जो करीब 35 मिलियन डॉलर है। इसी से प्रसारक के नुकसान की भरपाई की जाएगी। 

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, अगर पाकिस्तान झुककर भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो उसे न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा, बल्कि प्रसारक द्वारा मुकदमा भी झेलना पड़ सकता है और आईसीसी विवाद समाधान समिति (डीआरसी) में जाने के उसके सभी प्रयास भी विफल होने की संभावना है। भारत के साथ मैच न खेलने के सरकारी निर्देश के बावजूद पीसीबी को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे अपनी इच्छा के अनुसार अपने सभी मैच भारत में नहीं बल्कि तटस्थ स्थान (श्रीलंका) पर खेल रहे हैं। हालांकि भारतीय सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन मई 2025 में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद भी उसने एशिया कप या आईसीसी प्रतियोगिताओं में तटस्थ स्थानों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से भारतीय टीम को नहीं रोका है।
विज्ञापन

पाकिस्तान को नहीं मिला अन्य देशों का साथ
  • पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को मैच का बहिष्कार करने के बारे में लिखित रूप से नहीं बताया है, लेकिन इसका कारण बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया जाना ही है। पाकिस्तान यह दिखाना चाहता है कि वह इस मामले में बांग्लादेश के साथ खड़ा है। 
  • सूत्र ने बताया, जब आईसीसी ने सभी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए प्रसारक के साथ चार साल का समझौता किया तो अनुबंध में पाकिस्तान और भारत के मैच शामिल थे जिनके आधार पर प्रसारक ने आईसीसी को भुगतान किया। इसलिए, अनुबंध के गंभीर उल्लंघन के मामले में प्रसारक को पीसीबी और आईसीसी के खिलाफ अदालत में मुकदमा करने का पूरा अधिकार होगा। 
  • विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पीसीबी ने इस मामले पर समर्थन के लिए अन्य सदस्य बोर्डों से संपर्क किया, लेकिन उसे कोई समर्थक नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें