कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीटों के साथ असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल गया है। बिहार की राजधानी पटना से जयनगर जंक्शन बीच कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस चलती है। दरअसल, इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटों को ब्लेट काट दिया गया है।
कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में काटी गई सीटों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने को लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने एक या दो सीटों को ब्लेट से नहीं काटा है, बल्कि पूरी बोगी में मौजूद सभी सीटों का उन्होंने यही हाल किया है।
Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग
वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे ने सीटों को सील दिया है, लेकिन यात्रियों का इसका नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी सीट पर बैठने में यात्रियों को आरामदायक महसूस नहीं होता। किसी असामाजिक और अनपढ़ शख्स ने ट्रेन के स्पीलर बोगी की सीटों को काट दिया है। बदमाशों ने बोगी की सीटों को काटा ही नहीं, बल्कि उसे तोड़ा भी है।
Russia Four Moons: रूस में हुई दुर्लभ घटना, पहली बार आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह घटना कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस की है। जहां लगभग हर कोच में सीटों को ब्लेड से काटा गया है। यह असामाजिक तत्वों का काम है। विडम्बना यह है कि इसी देश में रहने वाले लोग इसे नष्ट कर रहे हैं। सामाजिक संपत्ति लूट का सामान नहीं है। यह टैक्स देने वालों के पैसे से बनी है, आम नागरिकों के लिए है।
Viral Video: अगर कुत्ते हमला करें तो सिर्फ करें ये काम..., डॉग एक्सपर्ट का वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने अपील की है कि रेलवे पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे अपराधियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कम से कम 10 साल की जेल की सजा दी जानी चाहिए ताकी दूसरों को भी ऐसा करने से रोका जा सके।