आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण रहेगा। रोहित ने इस बात पर भी जोर दिया कि टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले लय में लौटना कितना जरूरी है और खिलाड़ी अभ्यास मैच के दौरान परिस्थिति में ढलना चाहेंगे। भारतीय कप्तान ने आईसीसी द्वारा जारी वीडियो में कहा, टूर्नामेंट पूरी तरह शुरू होने से पहले हमारे लिए परिस्थिति को समझना ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि हमने यहां इससे पहले कोई मुकाबला नहीं खेला है। हमारी कोशिश रहेगी कि पांच जून को अपने शुरुआती मुकाबले से पहले यहां की परिस्थिति में ढल सकें। यह बस लय में आना और मैदान को समझने को लेकर है।